Sports
युवराज सामरा को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ये है क्रिकेट जगत का अगला स्टार
Ricky Ponting Made Big Prediction About Yuvraj Samra: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट नेशन की टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है, जिस वजह से पूरे टूर्नामेंट में और रोमांच बढ़ा है. इस बार की टूर्नामेंट में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ कई बार इन छोटी टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, तो कुछ मैचों में ये जीत के बहुत करीब पहुंच गई थीं. इस बार का ये टूर्नामेंट एसोसिएट टीमों के लिए बड़ा मंच साबित हुआ, जहां कई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. 19 साल के युवराज सामरा ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कनाडा के इस खिलाड़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग ने बड़ी भविष्यवाणी की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमके युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने यादगार प्रदर्शन किया है, जिस वजह से रिकी पोन्टिंग ने उन्हें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।