Sports
'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों', स्टेडियम के बीच में हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दी 'फ्लाइंग किस', वीडियो वायरल
Hardik Pandya Flying Kiss Mahieka Sharma Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के बीच अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) पर खुलेआम प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद हार्दिक ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के बाद हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले हार्दिक कुछ इशारा करते हैं. हार्दिक की बात का जवाब देते हुए माहिका भी कुछ इशारा करती हैं. फिर वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि भारतीय ऑलराउंडर गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस देते हैं. Hardik Pandya giving flying kiss to his girlfriend Maheika Sharma during the match vs Netherlands 🤩pic.twitter.com/3QikmteIHT — Cricket Central (@CricketCentrl) February 19, 2026
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।