एनशॉर्ट्स
'AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन…', ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक पर कही ऐसी बात, ठहाकों से गूंजा हॉल
नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजिन हो रहा है. जिसमें गुरुवार (19 फरवरी) को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संबोधन दिया. उन्होने अपनी स्पीच में दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को लेकर ऐसी बात कही कि वहां मौजूद लोग ठहाका लगाने लगे. सुनक ने कहा कि एआई कई काम कर सकती है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी (नई दिल्ली) के यातायात की समस्या का समाधान नहीं कर सकती. क्या बोले ऋषि सुनक? पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, 'माफ़ कीजिए, हमें कुछ मिनट की देरी हो गई, यह पूरी तरह मेरी गलती है. जैसा कि हमने इस सप्ताह सुना है, एआई कई काम कर सकता है, लेकिन यह अभी तक दिल्ली के यातायात की समस्या को हल नहीं कर सकता. इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है. सुनक की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. VIDEO | At India
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।