Sports
टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा बाहर? सुपर-8 में बदलेगी भारत की प्लेइंग 11? अफ्रीका से अगली भिड़ंत
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में भारत के लिए पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. ओपनिंग पर उतरने वाले अभिषेक ने तीन मैच खेले और तीनों ही मैचों में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. अब सवाल यह उठ रहा है क्या सुपर-8 में अभिषेक की भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो जाएगी? भारत के पास अभिषेक के अलावा ओपनिंग के लिए संजू सैमसन के रूप में एक विकल्प मौजूद हैं. हालांकि संजू को भी टूर्नामेंट में एक मौका मिल चुका है, जिसमें वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके थे. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सैमसन का खराब प्रदर्शन अभिषेक से बेहतर था. अभिषेक बुरी तरह फ्लॉप, संजू भी नहीं कर सके कुछ खास देखिए, अभिषेक तो तीनों ही मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. यह अभिषेक का पहला टी20 वर्ल्ड कप है, जिसमें वह अब तक खाता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।