एनशॉर्ट्स
जयपुर में होगा इंटरनेशनल लेवल का एयर शो, वायुसेना के जांबाज दिखाएंगे दम, 1000 फीट ऊंचाई पर धुएं से बनाएंगे तिरंगा
जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को बेहद खास होने वाला है. शहर के जलमहल के ऊपर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ और सारंग टीम का शानदार एयर शो होगा. इस टीम में देश के बेहतरीन फाइटर पायलट शामिल होते हैं. खास बात यह है कि इस बार टीम में जयपुर और राजस्थान के 3 पायलट भी अपने करतब दिखाएंगे. हॉक एमके-132 जेट से 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाना इस शो का सबसे खास आकर्षण होगा. एयर शो में क्या होगा खास? इस बार के एयर शो में ख़ास बात यह है कि सारंग टीम भी हिस्सा लेगी जो कि हेलिकॉप्टर के ज़रिए रोमांचक प्रदर्शन करेगी. सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट एक साथ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे. यह जेट करीब 1000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे. इस दौरान लाल, सफेद और हरे रंग के धुएं से आसमान में तिरंगा उभरेगा. टीम के पास कुल 2800
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।