एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान में नया ड्रामा शुरू, बोर्ड के अध्यक्ष ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया, पीएम शहबाज शरीफ के पास पहुंचा मामला
Pakistan Hockey News: पाकिस्तान में नया विवाद छिड़ गया है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट्ट ने ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस लौटने के बाद PHF (पाकिस्तान हॉकी संघ) पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले ने विकराल रूप ले लिया है क्योंकि पीएचएफ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वो अपना त्यागपत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंप चुके हैं, जो पाकिस्तान हॉकी संघ के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं. ऑस्ट्रेलियाई टूर से वापस लौटने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शकील अम्माद बट्ट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कैसे खिलाड़ियों को खुद किचन साफ करना और बर्तन मांजने पड़े थे. उन्होंने यह भी बताया कि जब टीम होटल पहुंची तो होटल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें पेमेंट नहीं मिली है. इसलिए जब तक रहने की व्यवस्था नहीं हुई तब तक खिलाड़ियों को यूं ही भटकना पड़ा था. वहीं पाक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।