एनशॉर्ट्स
ब्रिटेन किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयूज माउंटबेटन गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था नाम
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयूज माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश पुलिस ने उनको अपने पद के दुरुपयोग करने के संदेह में गिरफ्तार किया है. उनको तब गिरफ्तार किया गया, जब वह 66वां जन्मदिन मना रहे थे. बीते सप्ताह एंड्रयू के खिलाफ थेम्स वैली पुलिस को पद के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. राजशाही के विरोधी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत तब की थी, जब उन पर कथित तौर पर एपस्टीन के साथ बिजनेस संबंधी डॉक्यूमेंट शेयर करने के आरोप लगे थे. नियमों के तहत ट्रेड राजदूतों को अपनी यात्रों की जानकारी गुप्त रखना होता है, चाहें वह उस पद पर न भी हो. थेम्स वैली पुलिस के मुताबिक, वह मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी प्रतिनिधों से बातचीत कर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।