एनशॉर्ट्स
कामाख्या मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, आखिर क्या मांगा? खुद कर दिया खुलासा
कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर हैं. उनका ये दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान उन्होंने गुरुवार (19 फरवरी) को कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक कांग्रेस असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. असम के 2 दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से जब कामाख्या मंदिर के बाहर पत्रकारों ने सवाल किया कि मैम आज दर्शन के लिए आईं हैं, क्या मांगेंगी. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैं कभी मांगती नहीं हूं भगवान से. इस दौरान उनके साथ असम कांग्रेस चीफ गौरव गोगोई समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे. बता दें कि प्रियंका गांधी असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं. VIDEO | Guwahati, Assam: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) offers prayers at Maa Kamakhya Temple,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।