Sports
'सोच भी नहीं सकता कि विराट कोहली कभी…', बाबर आजम की उनसे तुलना पर भड़के भारतीय दिग्गज, जानें क्या कहा
भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि उन्हें बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करना बिलकुल सही नहीं लगता. ये बात उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बाबर के खराब शॉट खेलकर आउट होने के बाद कही. बता दें कि भारत और पाकिस्तान, दोनों ही सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुका है. लेकिन दोनों अलग-अलग ग्रुप में हैं. दिनेश कार्तिक ने बाबर आजम के शॉट सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए. वह खराब शॉट खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, उन्होंने 7 गेंदें खेलकर सिर्फ 5 रन बनाए. इसका असर ये हुआ कि नामीबिया के खिलाफ उन्हें 5वें नंबर तक भी बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया, जिसे उनकी बेइज्जती के तौर पर भी देखा गया. दिनेश कार्तिक ने क्या कहा? कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, "मैं सोच नहीं सकता कि विराट कोहली पारी के शुरू में इस तरह का शॉट खेलेंगे. इसमें वो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।