Sports
T20 World Cup Super 8 Format: 12 मैचों से कैसे तय होगा सेमीफाइनलिस्ट का फैसला, जानिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का फॉर्मेट
टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था, जिसमें से 12 टीमों का सफर खत्म हो चुका है. 8 टीमों के लिए खिताब जीतने की उम्मीदें जिंदा हैं, जिनके बीच होने वाला सुपर-8 राउंड शनिवार, 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इस राउंड में खेलेंगी. जानिए इसका पूरा फॉर्मेट, किस तरह सेमीफाइनलिस्ट टीमों का फैसला होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज में प्रति दिन 3 मैच खेले जा रहे थे, लेकिन सुपर-8 राउंड में ऐसा नहीं है. अधिकतर दिनों में रोजाना एक ही मैच खेला जाएगा, 3 बार प्रति दिन 2 मैच खेले जाएंगे. सुपर-8 की शुरुआत न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के साथ और समापन भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के साथ होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का फॉर्मेट सुपर-8 राउंड की सभी टीमों को 2 ग्रुप्स
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।