Sports
इतना दिल बड़ा कि अमीर भी शर्माएं! इस बॉलीवुड दिग्गज के घर से डिलीवरी बॉय भी दावत खाकर जाता है
सलमान खान के दरियादिली की खबरें अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. लेकिन उनके पिता सलीम खान भी कम बड़े दिलदार नहीं हैं. खान परिवार अक्सर नेक कामों में सबसे आगे रहता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं सलीम खान की दरियादिली से जुड़ा एक शानदार किस्सा.. इंडस्ट्री के लोग अक्सर सलमान खान के घर के खाने की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं उनके घर की बिरायानी के तो लोग फैन हैं. एक बार सोहेल खान और अरबाज खान एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता सलीम खान और मां की दरियादिली के बारे में खुलकर बात की थी. सोहेल खान के घर है एक नियम इस दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है उनके पिता की नसीहतें खत्म हो जाएं. लेकिन, उनकी मां के किचन में खाना हमेशा रहता है. इस दौरान उन्होंने अपने घर के एक नियम के बारे में भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।