एनशॉर्ट्स
Guinness World Record: AI समिट में भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिले 2.5 लाख से अधिक एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज
दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिरकत करने देश दुनिया के तमाम टॉप टेक एक्सपर्ट पहुंचे हैं. इस दौरान भारत ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि भारत ने 24 घंटे में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है. ऑफिशियल बयान के मुताबिक भारत ने 16-17 फरवरी 2026 को 24 घंटे की अवधि में कुल 2,50,946 वैध संकल्प प्राप्त कर ये खिताब अपने नाम किया है. आईटी मंत्रालय ने बताया कि ये देशव्यापी एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज अभियान 16 फरवरी को इंडिया एआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया के सहयोग से शुरू किया गया था, जिसके तहत नागरिकों को AIPledge.IndiaAI.Gov.in Portal के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार उपयोग का संकल्प लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. प्रतिभागियों को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।