Sports
T20 World Cup 2028: विश्व कप में लौट आया बांग्लादेश,ऑस्ट्रेलिया ने भी किया क्वालिफाई, इन टीमों के नाम फाइनल
T20 World Cup 2028: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी अपने सुपर-8 राउंड की ओर बढ़ ही रहा है, लेकिन इसी बीच अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने साल 2028 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों के नाम लगभग पक्के कर दिए हैं. यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. मेजबान होने का मिला फायदा 2028 में टूर्नामेंट की मेजबानी करने के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों को पहले ही सीधा प्रवेश मिल चुका है. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड तक पहुंचने वाली टीमों को भी ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन का फायदा मिलेगा. भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अगले वर्ल्ड कप के लिए टिकट पक्का कर लिया है. यानी अब तक कुल 9 टीमें टी20 वर्ल्डकप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।