Sports
कौन हैं आकिब नबी? जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ी
Auqib Nabi Single-Handedly Took Jammu and Kashmir To The Ranji Trophy Final For The First Time: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने बुधवार यानी 18 फरवरी को इतिहास रचा दिया है. जम्मू-कश्मीर की टीम ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल में बंगाल जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है. जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक के सफर में वैसे तो टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम के लिए नायक बनकर उभरे हैं. क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में आकिब नबी ने बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' आकिब नबी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को जीत दिलायी और पहली बार फाइनल का टिकट दिलाया. नबी दोनों ही मैचों में 'प्लेयर ऑफ द
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।