एनशॉर्ट्स
'भारत ने बंद कर दिया रूस से तेल खरीदना', पुतिन के देश से आया ट्रंप को मिर्ची लगाने वाला मैसेज, 'कोई वजह नहीं…'
रूस ने बुधवार (18 फरवरी) को वॉशिंगटन के उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि भारत ने कच्चे रूसी तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है. रूस ने कहा कि उसके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि नई दिल्ली ने एनर्जी इंपोर्ट पर अपना रुख बदला है. क्या बोलीं मारिया ज़खारोवारूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है. उन्होंने कहा, “हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन खरीदने के मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के दावों में कुछ भी नया नहीं है, जिन्होंने स्वतंत्र देशों को निर्देश देने का अधिकार हथिया लिया है.” ट्रंप
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।