Sports
कलियुग की सावित्री! भालुओं के झुंड से भिड़ गई महिला, पति को मौत के मुंह से खींच लाई
पौराणिक कथाओं में आपने सावित्री के अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस लाने से जुड़ी कहानी सुनी होगी. कुछ ऐसा ही ओडिशा के मयूरगंज जिले में देखने को मिला. जहां एक महिला अपने पति की जान बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ गई और अपनी जान पर खेलकर पति को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाई. 17 फरवरी की घटना एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मंगलवार (17 फरवरी) की है. मयूरगंज जिले के करंजिया गांव में एक भालू ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया. महिला ने अपनी जान दांव पर लगाकर अपने पति को बचाने का फैसला किया. मालदे सोरेन और उनकी पत्नी लिली सोरेन पत्ते लेने के लिए जंगल गए थे, तभी उन पर जंगली भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया. भालू के अटैक से मालदे बुरी तरह जख्मी हो गए. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती इस मुश्किल स्थिति
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।