एनशॉर्ट्स
कौन हैं राजेश कुमार पांडे? गोरखपुर का लाल संभालेगा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की कमान
राजेश कुमार पांडे उत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधन बने हैं. मंगलवार (18 फरवरी) को उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार संभाल लिया. पांडे भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (IRSSE) के 1989 बैच के अधिकारी हैं. गोरखपुर के रहने वाले, IIT दिल्ली से किया M.Tech राजेश कुमार पांडे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. उनके पास अपने पद से जुड़ा हुआ लंबा अनुभव है. पांडे ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई. (B.E.) की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से M.Tech किया. विभाग में संभाले कई अहम पद भारतीय रेलवे में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बरौनी में असिस्टेंट सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की थी. तब से, उन्होंने रेलवे नेटवर्क में कई हाई लेवल भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं. आरडीएसओ (RDSO) में निरीक्षण निदेशक के रूप में उन्होंने क्वालिटी एश्योरेंस प्रोटकॉल में सुधार किया. पूर्व-मध्य रेलवे में वह समस्तीपुर मंडल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।