एनशॉर्ट्स
रमजान से पहले तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को मिलेगी छूट
तेलंगाना मे रमजान के रोजो के मद्देनजर तेलंगाना सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि पवित्र महीने के दौरान सभी मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को प्रतिदिन शाम 4 बजे तक कार्यालय से जाने की अनुमति दी जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सुविधा शिक्षकों, कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग स्टाफ, बोर्ड, कॉरपोरेशन और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों पर भी लागू होगी, ताकि वे रोजा खोलने और नमाज अदा करने की तैयारी समय पर कर सकें. रमजान के पूरे महीने लागू रहेगा सरकार का आदेश सरकारी आदेश के अनुसार यह छूट रमजान के पूरे महीने लागू रहेगी. हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि आपातकालीन स्थिति या जरूरी प्रशासनिक कार्य होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को शाम 4 बजे के बाद भी रुकने के निर्देश दे सकते हैं. यानी सुविधा है, पर सरकारी काम प्रभावित न हो, इसका भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।