Sports
IND vs NED Live Score: 193 पर समाप्त भारतीय पारी, शिवम दुबे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; हार्दिक ने भी खेली महत्वपूर्ण पारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 बनाए हैं. शिवम दुबे ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. नीदरलैंड को जीतने के लिए 194 रन बनाने हैं. बता दें कि भारत पहले ही सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुका है. भारतीय पारी (हाइलाइट्स) भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए थे. इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इसके बाद पॉवरप्ले में ही ईशान किशन भी आउट हो गए, उन्होंने 7 गेंदों में 18 रन बनाए. अभिषेक और ईशान, दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया. इसके बाद तिलक वर्मा 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।