एनशॉर्ट्स
दिल वाला कनेक्शन! मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं…'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार (18 फरवरी 2026) को एआई समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. इस दौरान मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ AI तस्वीर शेयर की है. इस एआई तस्वीर में पीएम मोदी और मैक्रों को heart का साइन बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'जब दोस्त मिलते हैं तो इनोवेशन खुद-ब-खुद होता है. AI इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार हूं.' भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर मना रहे दोनों देश भारत और फ्रांस डिफेंस, टेक्नोलॉजी, स्पेस और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं. मैक्रों का यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. दोनों देश साल 2026 को ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के रूप में मना रहे हैं. यह एक साल तक चलने वाली संयुक्त पहल है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच नई तकनीक, रिसर्च और इंडस्ट्रियल इनोवेशन में सहयोग बढ़ाना है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।