Sports
Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा
Abhishek Sharma Stats T20 World Cup: अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वो 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. इससे पहले अभिषेक यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे. अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले भारतीय हैं, जो अपनी पहली 3 वर्ल्ड कप पारियों में '0' पर आउट हो गए हों. उनसे पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था, जो अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली 2 पारियों में बिना रन बनाए आउट हो गए थे. नेहरा टी20 वर्ल्ड कप में कभी कोई रन नहीं बना सके. 0 की हैट्रिक, शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।