Sports
पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर PAK गेंदबाजों ने उड़ाई नामीबिया की धज्जियां
Pakistan Qualify For Super 8: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 97 रन ही बना सकी. पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है. भारत और जिम्बाब्वे समेत अन्य 7 टीम पहले ही अगले चरण में प्रवेश कर चुकी थीं. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में साहिबजादा फरहान के 100 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद में 100 रन बनाए थे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और अंतिम ओवरों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।