एनशॉर्ट्स
इनोवेशन के नाम पर फरेब, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, रोबो डॉग के बाद कोरियन सॉकर ड्रोन का विवाद बढ़ा
AI Impact Summit 2026 में पेश किए गए चीनी रोबोडॉग को लेकर विवाद के बाद गलगोटियास यूनिवर्सिटी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माफी मांगी गई है. गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर आरोप लगे हैं कि समिट में उनकी ओर से दिखाया गया रोबो डॉग चीन से मंगाया गया है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि उनके पवेलियन पर मौजूद एक प्रतिनिधि से कैमरे के सामने गलती से गलत जानकारी चली गई, जिससे लोगों में भ्रम फैल गया.गलगोटियास यूनिवर्सिटी के मुताबिक संबंधित प्रतिनिधि को प्रोडक्ट की तकनीकी जानकारी सही तरह से नहीं थी. उत्साह में उसने प्रोडक्ट के तकनीकी स्रोत को लेकर तथ्यात्मक रूप से गलत बातें कह दीं. अब यूनिवर्सिटी यह भी कह रही है कि उस व्यक्ति को मीडिया से बात करने की आधिकारिक अनुमति नहीं थी. उनका किसी तरह का जानबूझकर गलत दावा करने का इरादा नहीं था, आगे कहा कि भ्रम के लिए खेद है और आयोजकों के फैसले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।