Sports
T20 World Cup: अगर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत के साथ मैच? जानें दोनों ग्रुप्स की डिटेल
भारत, दक्षिण अफ्रीका समेत 7 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं. अब पाकिस्तान अगर नामीबिया को हरा देती है तो अगले राउंड में जाने वाली वो आखिरी टीम बन जाएगी. फैंस जानने को उत्साहित हैं कि, अगर पाक टीम क्वालीफाई करती है तो क्या एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा? टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में बांटा गया था. फॉर्मेट के अनुसार हर टीम को अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से एक-एक मैच खेलना था, जिसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें अगले राउंड (सुपर-8) में जाएंगी. 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप्स में रखा जाएगा, यहां भी हर टीम अपने ग्रुप की प्रत्येक टीम से एक-एक मैच खेलेगी. तो सवाल ये है कि अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करती है तो वो किस ग्रुप का हिस्सा होगी?
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।