Sports
ट्रॉफी पर पैर, जूते में शराब, ऑस्ट्रेलिया को ले डूबा घमंड; टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फैंस ने लताड़ा
विश्व क्रिकेट में हमेशा से ऑस्ट्रेलिया का बोलबाला रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार ऑस्ट्रेलिया 2026 टी20 विश्व कप में अपने शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है. भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे इस वैश्विक टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम लीग स्टेज में ही बाहर हो गई है. इसके बाद क्रिकेट फैंस कंगारू टीम को जमकर लताड़ रहे हैं. फैंस का कहना है कि घमंड ऑस्ट्रेलिया को ले डूबा है. 6 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 2 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 1 WTC ट्रॉफी और 1 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले तीन साल में बर्बाद हो गई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप में भारत को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद घमंड में चूर कंगारू खिलाड़ी जूते में शराब पीते देख गए. वहीं मिचेल मार्श तो वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।