Sports
T20 World Cup 2026: सुपर-8 में 3 मैच खेलेगा भारत, इन टीमों से होगी भिड़ंत; जानें वेन्यू, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज यानी बुधवार को अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर चुकी है. अब सुपर-8 चरण में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. जानें 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेगा. 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज में अब तक सात टीमें प्रवेश कर चुकी हैं. इसमें भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं. बुधवार को पाकिस्तान का सामना नामीबिया से है. ये लीग स्टेज का मैच है, लेकिन पाक टीम के लिए नॉकआउट से कम नहीं है. अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. पाकिस्तान की टीम अगर जीत जाती है तो फिर सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगी. सुपर-8 स्टेज में भारत के मुकाबले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।