Sports
O Romeo Box Office Day 5: 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को दिखाया दम, कर डाली शानदार कमाई, शाहिद की दो फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि, इस गैंगस्टर ड्रामा को उतनी सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसकी परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही है. ये फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज हुई थी. ओपनिंग वीकेंड तक अच्छी कमाई करने के बाद मंडे को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन कितना किया कलेक्शन? शाहिद कपूर की पिछले साल आई फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं उम्मीद थी कि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत भी अच्छी की. इसके बाद दूसरे दिन इसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।