Sports
न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले युवराज सामरा कौन हैं? टी-20 में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
Who Is Yuvraj Samra: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. 19 साल के युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के धुरंधर गेंदबाजों की पिटाई करते हुए सिर्फ 65 गेंद में 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी महज 58 गेंद में पूरी कर ली थी. 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैमिसन को चौका जड़ते हुए उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा कारनामा किया. युवराज सामरा ने शतक लगाकर की रिकॉर्ड्स की बौछार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब युवराज सामरा सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 19 साल और 141 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इतना ही नहीं अब युवराज टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी असोसिएट प्लेयर का सबसे बड़ा स्कोर भी बना चुके हैं. आपको
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।