एनशॉर्ट्स
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले…' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
उत्तर भारत के कई राज्यों से अब लगभग ठंड की विदाई हो गई है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं बरसात होगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते कई राज्यों में बादल छाने लगे हैं. कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कई जगह बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी संकेत हैं. राजस्थान में पड़ेंगे ओलेमौसम विभाग के अनुसार पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।