एनशॉर्ट्स
क्या AI छीन लेगा नौकरियां? PM मोदी ने संभावनाओं से लेकर चुनौतियों तक एक-एक सवाल का दिया जवाब
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है. इसी बीच आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की वजह नौकरियों में आने वाली चिंताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तार से बातचीत की है. न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि डर का सबसे बेहतर इलाज 'तैयारी' है. कहा कि एआई भविष्य की समस्या नहीं बल्कि मौजूदा समय की जरूरत है, इसीलिए वह यहां के लोगों की स्किलिंग और री-स्किलिंग में इनवेस्ट कर रहे हैं. AI शिखर सम्मेलन का उद्देश्य क्या है? पीएम मोदी ने कहा, 'एआई आज के दौर में सभ्यता के अहम मोड़ पर खड़ा है. यह अभूतपूर्व तरीके से लोगों की क्षमताओं का विस्तार कर सकता है, लेकिन इसके लिए गाइडेंस जरूरी है. वरना यह चुनौती भी खड़ी कर सकता है. यही वजह है कि हमने इस समिट में ऐसे प्रभाव पर फोकस किया है जो केवल इनोवेशन नहीं बल्कि सार्थक परिणाम सुनिश्चित करता है. टेक्नोलॉजी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।