Sports
NEP vs SCO Highlights: जाते-जाते बड़ा खेल कर गई नेपाल, दीपेन्द्र सिंह एरी के तूफान में उड़ी स्कॉटलैंड, 7 विकेट से जीता मैच
Nepal vs Scotland Scorecard: नेपाल ने रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. नेपाल टीम ने बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अलविदा कहा. दीपेन्द्र सिंह एरी ने तूफानी अर्धशतक ठोका, जिसकी बदौलत नेपाल ने अंतिम 32 गेंदों पर 71 रन जड़ डाले. ये दोनों टीम पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी थीं. ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 में प्रवेश पाया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने 71 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. स्कॉटलैंड ने 170 रन बनाए थे. अपडेट जारी है…
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।