Sports
सुपर-8 में कब किससे होगा भारत का मुकाबला? इस दिन जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया; देखें पूरा शेड्यूल
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब लीग स्टेज के मैच खत्म होने की कगार पर हैं. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रही हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ आठ टीमें टूर्नामेंट के अगले स्टेज में पहुंचेगी. मंगलवार, 17 फरवरी तक सात टीमें टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 में जगह बना चुकी हैं. अब पाकिस्तान और यूएसए में से कोई एक टीम अगले स्टेज में प्रवेश करेगी. फिलहाल अभी तक भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुके हैं. यहां जानिए सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मैदान पर उतरेगी. 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. हालांकि, अभी टीम इंडिया का एक लीग स्टेज का मैच भी बाकी है. टीम इंडिया लीग स्टेज में अभी बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी. इसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।