Politics
बीजेपी में शामिल होंगे भूपेन बोरा, असम CM ने बताई तारीख, असम चुनाव से पहले गिरा कांग्रेस का बड़ा विकेट
असम में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है. असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (17 फरवरी 2026) को राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सोमवार (16 फरवरी 2026) को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बोरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और उन्हें इसे वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी. इसके बाद, उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था. भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल होंगे: हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'दिलीप सैकिया भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे. उनके साथ गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर में कई कांग्रेस नेता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।