एनशॉर्ट्स
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
जम्मू में एक बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार हो गए, जिसमें दो पाकिस्तानी और एक लोकल शामिल था. लापरवाही बरतने को लेकर 6 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेते हुए निलंबित किया गया था. हालांकि पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए 24 घंटे के भीतर ही दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को दबोच लिया. दोनों की पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तारी हुई है. वहीं, लोकल गैंगस्टर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. जानकारी के मुताबिक जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में एक बाल सुधार गृह से पाकिस्तान के रहने वाले मोहम्मद सना-उल्ला और अहसान अनवर के अलावा आरएस पुरा के डबलेहर का रहने वाला कराजीत सिंह उर्फ गुग्गा सोमवार (16 फरवरी) की शाम सुरक्षाकर्मियों को गोली मारकर जुवेनाइल होम से फरार हो गए थे.STF अंबाला और STF हरियाणा ने दोनों आतंकवादियों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है. एसपी एसटीफ ने दी जानकारी इस बारे में जानकारी देते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।