Politics
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 25 लोगों के मंत्रिमंडल में एक हिंदू चेहरा, जानें कौन-कौन शामिल
बांग्लादेश में मंगलवार को ऐतिहासिक बदलाव के साथ तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. अब बांग्लादेश की कमान बांग्लादेश नेशनल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान संभालेंगे. वह देश के 11वें प्रधानमंत्री बने हैं. आम चुनावों में बंपर जीत के साथ ही वह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह इस पद को संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे हुआ. उनको राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई. तारिक के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई गई. इनमें डॉ खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री), सलाहुद्दीन अहमद (गृहमंत्री), डॉ अमीर खसरू महमूद (वित्त और प्लानिंग मंत्री), शमा ओबैद (विदेश राज्य मंत्री) पद संभालेंगे. इस शपथ ग्रहण में दुनिया के अलग-अलग देशों के न्यौता भेजा गया. भारत से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।