एनशॉर्ट्स
सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद सनी देओल के खाते में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें शशांक उदापुरकर की फिल्म ‘गबरू’ भी शामिल है. सनी देओल ने इस फिल्म का ऐलान पिछले साल किया था और साथ ही इसका मोशन पोस्टर भी शेयर किया था जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब बदली ‘गबरू’ की रिलीज डेटपहले ‘गबरू’ को 13 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की अगली थिएटर रिलीज ‘गबरू’ अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है जबकि इसे विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में दिखेगा सनी देओल का इमोशनल अवतार‘गबरू’
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।