Sports
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में किन टीमों के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया, जानें पहला मैच किसके साथ
Team India Super 8 Schedule For ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर 8 में पहुंच चुकी है. भारत ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से धूल चटाने के साथ ही टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया था. हालांकि, अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में सिर्फ 5 टीमें ही पहुंची हैं, लेकिन भारत के इस दौर के मुकाबलों के बारे में हम आपको पहले से बता रहे हैं. आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर 8 के दो संभावित ग्रुप बना दिए थे. इसमें भारत के खिलाफ खेलने वाली टीमें लगभग वही हैं, जो फिलहाल टूर्नामेंट में आगे जाती दिख रही हैं. पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में पहुंची भारत भारत ने रविवार यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।