0 1 min 1 mth
'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका निर्भर?' US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने कसा तंज, केंद्र सरकार से पूछा सवाल
एनशॉर्ट्स
'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका निर्भर?' US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने कसा तंज, केंद्र सरकार से पूछा सवाल
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई डील में भारतीय किसानों, एनर्जी सिक्योरिटी और डिजिटल फ्रीडम की बलि दी गई है. इस दौरान सुरजेवाला ने  केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के नारे पर ही सवाल उठा दिए हैं. सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या यूएस डील की चिंताओं के बीच भारत 'अमेरिका निर्भर' बन रहा है? इस ट्रेड एग्रीमेंट में मोदी सरकार ने किसानों और खेती जमीन के मालिकों की बलि दी है.  इसके अलावा उन्होंने कहा कि डिजिटल फ्रीडम और डेटा प्राइवेसी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. भारतीय हितों की रक्षा को मजबूत करने की बजाय एक मजबूत सरकार ने भारत की आजादी और डेटा प्राइवेसी से समझौता किया है. लोग पूछ रहे हैं कि यह एक मजबूत सरकार है या एक कमजोर सरकार है? क्या आत्मनिर्भर भारत है या अमेरिका निर्भर

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.