एनशॉर्ट्स
राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. ये मामला 2017 का है और एक्ट्रेस पर धोखाखड़ी का आरोप है. वही मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी अमीषा पटेल पेश नहीं हो रही हैं. अब अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. क्या है मामलाबताया जा रहा है कि साल 2017 में शादी में परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस ने 14 लाख 50 हजार रुपये लिए थे. लेकिन रकम लेने के बावजूद वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी. इस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद निवासी पवन कुमार वर्मा ने केस दर्ज कराया था. पवन ड्रीम विजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं. शिकायतकर्ता पवन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।