0 1 min 1 mth
China Nuclear Weapons: चीन की न्यूक्लियर पावर पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया! परमाणु हथियारों पर काम कर रहा ड्रैगन, सैटेलाइट इमेज से खुला राज
एनशॉर्ट्स
China Nuclear Weapons: चीन की न्यूक्लियर पावर पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया! परमाणु हथियारों पर काम कर रहा ड्रैगन, सैटेलाइट इमेज से खुला राज
दुनिया इस समय कई मोर्चों पर युद्ध और तनाव का सामना कर रही है. ऐसे माहौल में बड़े देश अपनी सैन्य और डिफेंस सिस्टम को लगातार मजबूत कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी अखबार The New York Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में अपने परमाणु हथियार इंफ्रास्ट्रक्चर  को तेजी से विकसित कर रहा है. रिपोर्ट में सैटेलाइट इमेज के आधार पर निर्माण गतिविधियों का जिक्र किया है. रिपोर्ट के अनुसार, सिचुआन प्रांत के जिटोंग और पिंगटोंग इलाकों में स्थित परमाणु सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण किया गया है. जिटोंग में नए बंकर, किलेबंदी और जटिल पाइपिंग सिस्टम के निर्माण की बात कही गई है, जिससे संवेदनशील और खतरनाक सामग्री के प्रबंधन का संकेत मिलता है. पिंगटोंग साइट को प्लूटोनियम कोर निर्माण से जुड़ा माना जाता है. वहां 360 फुट ऊंची वेंटिलेशन स्टैक को अपग्रेड करने और सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जानकारी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.