0 1 min 1 mth
Ishan Kishan Viral Statement: 10 चौके, तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी ताकत पर...'
Sports
Ishan Kishan Viral Statement: 10 चौके, तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को घुटनों पर लाने वाले ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी ताकत पर…'
पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में 40 गेंद में 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत की बड़ी जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन ने रविवार को यहां कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्के लगाने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत का दबदबा कायम किया. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर आउट कर 61 रन से जीत दर्ज की. ईशान ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था. ऐसे में खुद पर भरोसा रखना और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.