एनशॉर्ट्स
170 मील की रफ्तार, 30 टन का फाइटर… 0.2 सेकंड में ब्रेक! चीन का समंदर में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक करिश्मा
China Fujian Aircraft Carrier: चीन ने समंदर में अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देख दुनिया हैरान है. हाल ही में सेवा में शामिल किए गए चीन के अत्याधुनिक विमानवाहक पोत फुजियान ने अपनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट तकनीक का सफल परीक्षण किया है. दावा किया जा रहा है कि यह तकनीक पुराने स्टीम कैटापल्ट सिस्टम से कहीं आगे है. चीन के सरकारी टीवी China Central Television (CCTV) पर जारी वीडियो में एक हैरान करने वाला दृश्य दिखा. परीक्षण के दौरान फुजियान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम ने 30 टन वजन वाले भारी लड़ाकू विमान को, जो 170 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था, सिर्फ 0.2 सेकंड में पूरी तरह रोक दिया. इसे इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है. युद्ध के समय विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ के लिए इसे बड़ी छलांग माना जा रहा है. स्टीम कैटापल्ट से बेहतर तकनीक फुजियान के चालक दल के सदस्य
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।