‘रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत’, मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव…

एनशॉर्ट्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव…
जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बार फिर दोहराया कि भारत ने वॉशिंगटन को आश्वासन दिया है कि वह रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदेगा. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी सम्मेलन के अगले सत्र में इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यानी कि भारत बाहरी दबाव के बिना स्वतंत्र रूप से अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है. रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत- रुबियो का दावा मार्को रुबियो ने 14 फरवरी को रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों की बात कही क्योंकि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका पर दवाब डाल रहे थे. रुबियो के मुताबिक भारत ने रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया है, जिसका मतलब है कि वर्तमान में जो तेल का ऑर्डर प्रक्रिया में है वो प्रभावित नहीं होगा,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

