एनशॉर्ट्स
चीन सीमा के पास भारत ने उतारे राफेल, सुखोई जैसे फाइटर जेट, एक्सपर्ट बोले- ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख का नतीजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान में नेशनल हाईवे पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फेसिलिटी (ELF) पर भारतीय वायुसेना के C-130J विमान से एक हाई-प्रोफाइल लैंडिंग की. पीएम मोदी की इस लैंडिंग के बाद भारतीय वायुसेना ने चीन सीमा के नजदीक बने ELF पर राफेल, सुखोई जैसे अपने लड़ाकू विमानों को भी उतारा है. मोरान में वायुसेना की ताकत में इजाफा करने वाले इस ELF के निर्माण को स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट्स ने भारत की एयरपॉवर डॉक्ट्रिन में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान में हुए ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख का नतीजा है. देश में 28 ELF किए जा रहे विकसितः चेलानी रणनीतिक विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मा चेलानी ने कहा कि मोरान नेशनल हाईवे पर बना ये एयरस्ट्रिप देशभर में बनाए जा रहे 28 इमरजेंसी लैंडिंग फेसिलिटी (ELF) में से एक है. जिसका मुख्य उद्देश्य इस बात को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।