एनशॉर्ट्स
इमरान खान की सेहत पर पाकिस्तान में बवाल: सड़कों पर उतरी PTI, सरकार ने झुकाया सिर, अस्पताल में भर्ती करने का फैसला
Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के कार्यकर्ता इस्लामाबाद, कराची, स्वाबी और अटॉक में सड़कों पर उतर आए हैं . मांग की जा रही है कि इमरान खान को जेल से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए. इस्लामाबाद और कराची में रातभर प्रदर्शन रात सात बजे से कार्यकर्ता अलग-अलग शहरों में धरने पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. इस्लामाबाद–रावलपिंडी मार्ग पर टायर जलाकर रास्ता रोका गया. कराची में भी बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतरे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तथा सेना प्रमुख आसिम मुनीर के खिलाफ नारे लगाए. अटॉक में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद को खैबर पख्तूनख्वाह से जोड़ने वाले पुल को बंद कर दिया. इस्लामाबाद में आगा खान मार्ग पर खैबर पख्तूनख्वाह भवन के सामने पार्टी नेता और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. मुख्यमंत्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।