एनशॉर्ट्स
बातचीत को तैयार अमेरिका! ट्रंप-खामेनेई की हो सकती है मुलाकात, मार्को रुबियो बोले- 'दुश्मन से बात करना…'
Relations between the US-Iran: ईरान के साथ बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कहा है कि अमेरिका अब भी ईरान से बातचीत के जरिए मामला सुलझाना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मौका मिला तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं. ट्रंप की सोच- दुश्मन से बात करना कमजोरी नहीं रुबियो ने एक बातचीत में कहा कि ट्रंप का मानना है कि सीधे बात करना ही बड़े झगड़ों को सुलझाने का सही तरीका है. उनका कहना है कि किसी विरोधी नेता से मिलना कोई रियायत या झुकना नहीं होता. रुबियो ने कहा कि अगर आयतुल्लाह अली खामेनेई खुद मिलने की इच्छा जताते हैं, तो ट्रंप जरूर मिलेंगे. इसका मतलब यह नहीं होगा कि वे उनसे सहमत हैं, बल्कि इसलिए कि बातचीत से ही रास्ता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।