‘सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी

एनशॉर्ट्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार (14 फरवरी 2026) को ऑपरेशन सिंदूर भारत की रक्षा तैयारियों का जिक्र करते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा. ऑपरेशन सिदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर जमकर तबाही थी, जिसे पड़ोसी मुल्क कभी भूल नहीं पाएगा. सीडीएस अनिल चौहान ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, 'सिर्फ बयानबाजी से जीत की घोषणा नहीं होती. खराब एयर डिफेंस सिस्टम से जीत का जश्न नहीं मनाया जा सकता.' बयानबाजी से जीत नहीं होती: CDS अनिल चौहान पुणे में एक सेमिनार के उद्घाटन सत्र में जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'जीत केवल बयानबाजी से घोषित नहीं की जाती, जैसा कि हमारे पड़ोस (पाकिस्तान) के कुछ संगठनों ने किया है, बल्कि सबूतों के माध्यम से दुनिया को दिखाई जाती है, जैसा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाया. ध्वस्त आतंकी ढांचे,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

