0 1 min 1 mth
दिल की बीमारी से जूझती रहीं मधुबाला, लेकिन चेहरे पर रखी हमेशा मुस्कान, बीमारी से लड़कर रचा इतिहास
एनशॉर्ट्स
दिल की बीमारी से जूझती रहीं मधुबाला, लेकिन चेहरे पर रखी हमेशा मुस्कान, बीमारी से लड़कर रचा इतिहास
हिंदी सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला का नाम आते ही आंखों के सामने मुस्कुराता और खूबसूरती से भरा चेहरा उभर आता है. लेकिन, इस चेहरे के पीछे गहरा दर्द छिपा था. मधुबाला असल जिंदगी में गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही थीं. ये बीमारी सेहत के साथ-साथ उनके करियर, निजी जीवन और भविष्य की उम्मीदों पर भी भारी पड़ी. मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में जन्मीं मधुबाला को बचपन से ही दिल की बीमारी थी, जिसे मेडिकल भाषा में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है. उस दौर में इस बीमारी का न तो सही इलाज था और न ही भारत में इसकी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद थीं. डॉक्टरों की सलाह थी कि वे ज्यादा मेहनत और तनाव न लें. डॉक्टरों ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि शूटिंग उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लेकिन, मजबूरियों और काम के प्रति जुनून के चलते वह नहीं रुकी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.