एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चरसड्डा शहर में स्थित बच्चा खान विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसलिए कॉलेज से निकाल दिया, क्योंकि उनके एक साथी ने विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ फेस्टिवल में भारत का राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ गाया था. विश्वविद्यालय में गुरुवार से रविवार (12 से 15 फरवरी, 2026) तक यूथ फेस्टिवल का आयोजन होना था. इसी बीच गुरुवार (12 फरवरी) को फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने संगीत का आयोजन किया. इसी कड़ी में फार्मेसी थर्ड ईयर के छात्र के जिब्रान रियाज ने भारतीय गानों के प्रति अपनी पसंद जाहिर करते हुए भारत का पूरा राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ सीने पर हाथ रखकर गया और इस दौरान जिब्रान का एक साथी फार्मेसी की फोर्थ ईयर की पढ़ाई करने वाला सैयद रियाज अहमद भी जिब्रान का साथ देते हुए सीने पर हाथ रखकर जोश में भारत का राष्ट्रगान गाता नजर आया. यूनिवर्सिटी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।