0 1 min 2 mths
मुंबई के लड़के ने कमाल कर दिया, टी20 वर्ल्ड कप में USA को दिलाई बंपर जीत, नीदरलैंड्स को 93 रन से हराया
एनशॉर्ट्स
मुंबई के लड़के ने कमाल कर दिया, टी20 वर्ल्ड कप में USA को दिलाई बंपर जीत, नीदरलैंड्स को 93 रन से हराया
USA vs Netherlands Highlights: यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हरा दिया है. चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मैच में यूएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 103 रनों पर ऑलआउट हो गई. नीदरलैंड्स जब 197 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई तो भारतीय मूल के गेंदबाज हरमीत सिंह विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. मुंबई में जन्मे हरमीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन दिए और 4 विकेट लिए. शेडली वैन शाल्कविक इस बार भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. वो अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट ले चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं. मुंबई के लड़के

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.